रांची, 3 नवंबर: चारा घोटाले के मुल्ज़िम लालू प्रसाद इतवार के दिन जेल में कैदियों के बनाए कैंडल को जलाकर दिवाली मनाएंगे | हाईकोर्ट की तरफ से जमानत की दरखास्त खारिज करने के बाद जेल में ही दीपावली मनाने की तैयारी की गई है | उन्होंने कहा है कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में कैदी दिलकश कैंडल बनाते हैं |
यह रंग-बिरंगी और सस्ती भी होती है | लालू इन्हीं मोमबत्तियों के साथ दिवाली मनाएंगे , उन्होंने ये बातें उनसे मिलने गए लोगों से कहा कहा कि वे उनके लिए मिठाई, कैंडल या दीया न लाएं | वह कैदियों के बीच पैगाम देना चाहते हैं कि वह गरीबों के मसीहा हैं |
छठ त्योहार के दौरान लालू के पटना में रहने के इम्कान है | वह पेरोल पर छठ के लिए तीन दिन की छुट्टी हाईकोर्ट से मांगेंगे छुट्टी की मंज़ूरी के बाद वह 7 तारीख को पटना जाऐंगे और 9 नवंबर को वापस लौटेंगे |
उन्होंने खाहिश जाहिर की है कि छठ त्योहार पर अपने पटना वाकेय् रिहायशगाह पर रहें | और अगर छुट्टी नहीं मिली तो वह जेल में ही छठ पूजा में हिस्सा लेंगे | छुट्टी के लिए वह दो दिन बाद कोर्ट में अर्जी देंगे |