कोलंबिया में बारिश के चलते भारी भूस्खलन, 206 की मौत, सैकड़ों लापता

कोलंबिया में बारिश के चलते भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते अब तक 206 लोग मारे जा चुके है जबकि 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब भी यहां भारी संख्या में लोग मलबे में नीचे दबे हैं।

कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम में पुतुमायो प्रांत शनिवार की रात मूसलाधार बारिश से नदियों में उफान आ गया और कई घर दलदल में दब गए। रेड क्रॉस और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस तबाही के आने के बाद 220 लोग लापता हो गए हैं। भूस्खलन के चलते कई इलाके दलदल में तब्दील हो गए हैं।

कोलंबिया के राष्ट्रपति मानोएल सान्तोस ने कहा है कि मरने वालों की तेजी से बढ़ोतरी हो रही रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गए और शहर के 17 मुहल्ले बुरी तरह प्रभावित हैं। खबरों के मुताबिक, अब तक 500 से अधिक परिवारों को अपने घर-बार छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है।