क्या वेटिकन सिटी में मंदिर बनाने देंगे ईसाई: विहिप

नई दिल्ली: हरियाणा के हिसार में चर्च पर हमले और तोड़फोड़ का विश्व हिन्दू परिषद्(विहिप) ने जारिहाना रूख में बचाव किया है और 1857 के इंकलाब को भी फिर्कावाराना जंग बताया।

विहिप ने कहाकि क्या ईसाई फिर्का वेटिकन सिटी में हनुमान मंदिर बनाने की इज़ाज़त देगा। विहिप के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेन्द्र जैन ने कहा कि, उस गांव में और आसपास कोई ईसाई नहीं रह रहा था तो वहां पर चर्च क्यों बनाया जा रहा था। अगर ईसाई हमें वेटिकन में हनुमान मंदिर बनाने देते हैं तो हम उन्हें हिंदुस्तान में कहीं भी चर्च बनाने के लिए जगह दे देंगे। हम इसके लिए पैसे भी देंगे।

जैन ने कहा कि1857 का इकंलाब मज़हब के लिए फिर्कावाराना लड़ाई थी और अगर ईसाइयों ने मज़हब की तब्दीली नहीं छोड़ा तो इसे फिर से छेड़ा जाएगा। उन्होंने मगरिबी बंगाल के नादिया जिले में बुजुर्ग नन से गैंगरेप के मामले पर सवाल उठाया और कहाकि यह चर्च की साजिश है। उन्होंने कहाकि, नन का जिंसी इस्तेहसाल करना ईसाई कल्चर है न कि हिंदुओं का। ननों से रेप को लेकर पोप इतने फिक्रमंद है कि वे हमजिंस परस्त रिश्तों को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होने चर्च का इस्तेमाल मज़हब की तब्दीली के लिए किया जाता है। यह वही मुल्क है जहां मज़हब के लिए 1857 की लड़ाई लड़ी गई थी। धर्मातरण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हिसार वाले मामले में भी लोगों ने एहतिजाज किया था लेकिन जब उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो उन्होंने वह किया जो उन्हें ठीक लगा।