क्या 2019 मे मोदी फिर प्रधानमंत्री बन देश पर राज करेंगे ?

नई दिल्ली: न्यूज़ मैगज़ीन इंडिया टुडे और कार्वी प्राइवेट वेल्थ कंपनी के भारत में किए गए एक सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ के तहत  दोबारा सरकार चुने जाने को लेकर एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के जरिए बताया गया है कि देश के 50 प्रतिशत लोगों ने मोदी को फिर से देश के लिए अच्छा पीएम माना और अगर  देश में अभी चुनाव हो जाएँ तो देश के लोग मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना चाहेंगे। इस सर्वे में मोदी के साथ राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, अरविन्द केजरीवाल और नीतीश कुमार भी शामिल थे और यह सर्वे 19 राज्यों की 97 संसदीय सीटों को लेकर किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें 12 हजार से ज्यादा इंटरव्यू लिए गए हैं। ये बहुत ही हैरान करने वाले तथ्य सामने आए है मोदी सरकार को अपने दो साल के कार्यकाल में कड़ी आलोचनाएं मिलने के बाद भी लोग मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।   अगर देश में आज लोकसभा चुनाव करवाए जाएं तो पीएम मोदी का फिर से पीएम बनना तय है। लोकसभा चुनाव कराए जाने पर एनडीए को 304 सीटें हासिल हो सकती हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये