ख़ुद को भाजपा का नेता बताकर धड़ल्ले से चलाता था मीट की फैक्ट्री

  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिन्दू संगठन से जुड़े राहुल ठाकुर की मीट की फैक्ट्री पर छापा मारा और मालिक की जम कर पीटाई गयी।

हिन्दू संगठन से जुड़ा राहुल ठाकुर और अपने दो साथी अनुज चौधरी और अजय राघव जय भीम नगर में मीट की फैक्ट्री चलाते थे। जबकि राहुल ठाकुर इस फैक्ट्री को बल्ले की फैक्ट्री बताता था।

मौके पर राहुल और उसके दोनों साथियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खूब पिता हालाँकि इसी दौरान राहुल फरार हो गया और उसके दो साथियों को पुलिस के हवाला कर दिया गया। इस फैक्ट्री में से 40 कुंटल मांस पकड़ा गया है।

हिन्दू संगठन से ताल्लुक रखने वाला राहुल खुद को भाजपाई बताता था और अखिलेश की सरकार में शहर में काटने के लिए ले जाने वाले पशु वाहनों को पकड़वाता था। गौ हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करता था। खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताकर अन्य प्रदर्शन में हिस्सा लेता था। उसकी मीट फैक्ट्री होने की बात पर पार्टी के लोग अब ​पल्ला झाड़ रहे हैं।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि तीनों इसको बल्ले की फैक्ट्री बताते थे। राहुल व उसके दोनों साथी ​रोजाना यहां घंटों बैठते थे और शराब का दौर चलता था। साथ ही गाड़ियों में लड़कियां भी आती थीं। विरोध करने वालों को धमकाते थे। ​रोजाना काफी ​मात्रा में मीट फैक्ट्री से भेजा जाता था।