अलीगढ़, 29 मई: अलीगढ़ का दीवानी अदालत के अहातेमे आज ( बुध) दोपहर 12 बजे बाजौता की इंतेखाबी रंजिश में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
हमलावरों ने फायरिंग कर बाजौता के हिस्ट्रीशीटर होशियार सिंह को पुलिस के हिरासत में मौत के घाट उतार दिया। पुलिस होशियार सिंह को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इस वाकिया में एक दूसरे शख्स को भी गोली लगी जिससे वह ज़ख्मी हो गया।
हमलावरों की तादाद 8 बताई जा रही है, इस वाकिया के पीछे चार पहले हुई हुई मुकेश के कत्ल का बदला बताया जा रहा है। हमलावर स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गए।
इस वाकिया से गुस्साए वकीलों ने कई दरोगाओं को दौड़ाया और डीआईजी से बदसुलूकी करते हुए उनकी गाड़ी पर संगबारी (पथराव) कर दिया।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
———-बशुक्रिया: अमर उजाला