घूस लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

रामगढ़ : निगरानी महकमा की टीम ने जुमेरात को बरकाकाना ओपी में छापा मार कर सब इंस्पेक्टर ठाकुर राम को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ठाकुर राम को अपने साथ ले गयी। निगरानी टीम में इंस्पेक्टर शंभु शरण प्रसाद, कलामुद्दीन खान, इंद्रदेव राम वगैरह शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, हटिया रांची के रहने वाले राजीव रंजन कुमार तकरीबन तीन महीने पहले रांची से रामगढ़ अपनी इंडिगो कार से जा रहे थे। उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गयी थी।