हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के वज़ीर ए आला चंद्रबाबू नायडू की खालिस जायदाद 31 मार्च, 2015 को 42.4 लाख रूपये रही है। जबकि गुजश्ता साल उनकी जायदाद 70.69 लाख रूपये थी। यह ऐलान चंद्रबाबू के फरजंद यानी बेटे एन. लोकेश ने हफ्ते के रोज़ की। नायडू, उनकी बीवी भुवनेश्वरी, फरजंद लोकेश और बहू की मुखतलिफ प्रापर्टी मुख्तलिफ शक्ल में खालिस इज्तिमाई जायदाद 46 करो़ड रूपये है। नायडू और उनके खानदानी रकान मुसलसल पांचवें साल अपनी जायदाद का ऐलान किया है।
रूलिंग पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के लीडर लोकेश ने कहा कि नायडू की प्रापर्टी इसलिए घटी, क्योंकि उनका बैंक बैलेंस घट गया है। भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उनकी खालिद जायदाद 33.07 करो़ड रूपये है, जो गुजश्ता साल के 46.88 करो़ड रूपये से कम है। उनकी कुल जायदाद की कीमत 43.20 करो़ड रूपये है, जबकि 10.12 करो़ड रूपये की देनदारी है।
लोकेश की कुल जायदाद की कीमत 7.67 करो़ड रूपये है, जबकि शरीक ए हयात ब्राहमनी ( Brahmani) की खालिस जायदाद 4.77 करो़ड रूपये है। हेरिटेज फूड्स की कीमत 913 करो़ड रूपये है। कंपनी का कारोबार 2014-15 के दौरान 2,000 करो़ड रूपये रहा।