जानिए, किस देश में कितने भारतीय बंद है जेलों में?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस)ने भले ही सऊदी की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वहां की जेलों में कुल कितने कैदी बंद हैं।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, 2017 के आंकड़ों के मुताबिक साऊदी जेल में 2280 भारतीय नागरिक बंद हैं। जबकि इसी दरम्‍यान पाकिस्‍तानी जेल के 498 भारतीय बंद थे। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर किन-किन देशों में कितने भारतीय एक कैदी के रूप में बंद हैं।

क्या कहते हैं आंकड़ें
साल 2017 में संसद में एक सवाल के जवाब में दिए आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 की तुलना में साल 2017 में ज्यादा संख्या में भारतीयों को विदेशों में गिरफ्तार किया गया। साल 2015 में ये आंकड़ा 4538 था।

2016 में यह बढ़कर 4819 हो गया और साल 2017 में और ज्‍यादा बढ़कर 6048 हो गया। इन आंकड़ों से साफ है कि साल 2017 में विदेशों में भारतीयों की गिरफ्तारी बढ़ी है और सबसे ज्यादा सऊदी अरब की जेलों में भारतीय बंद हैं। पाकिस्तान की जेलों में भी साल 2016 की तुलना में 2017 में ज्यादा भारतीय बंद है।

मलेशिया के जेल में 918
इसके अलावा मलेशिया की जेलों में साल 2015 में 918 भारतीय बंद थे। ईरान की बात करें तो यहां की जेलों में साल 2015 में 82, साल 2016 में 116 तो साल 2017 में भारतीय कैदियों की संख्या 102 हो गई।

किस देश की जेलों में कितने भारतीय बंद

1. सऊदी अरब
साल 2015 में 1449, साल 2016 में 1861, साल 2017 में 2280। इसमें से 850 को एमबीएस ने छोड़ने का आदेश दिया है।

2. पाकिस्तान
साल 2015 में 368, साल 2016 में 266, साल 2017 में 498।

3. चीन
साल 2015 में 79, साल 2016 में 139, साल 2017 में 172।

4. नेपाल
साल 2015 में 757, साल 2016 में 800, साल 2017 में 859।

5. कतर
साल 2015 में 90, साल 2016 में 153, साल 2017 में 210।