डोकलाम को लेकर भारत चीन में विवाद सुलझाने की दिशा में है। दोनों देशों ने अपने अपने सेनाओं को हटाने के लिए तैयार हो चुके हैं। भारत शुरू से ही इस विवाद का समाधान बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है। लेकिन चीन हमेशा से युद्ध की धमकी देता रहा है।
लेकिन जो खबर आ रही है यह विश्व शांति के लिए अच्छी खबर है। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिये आज ये जानकारी दी। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले दो महीने से डोकलाम में विवाद चल रहा था।
प्रेस रिलीज़ के मुताबिक दोनों देश धीरे-धीरे अपनी सेनाएं हटाएंगे। इसे डोकलाम विवाद पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार डोकलाम विवाद को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच दो महीने से बातचीत चल रही है।
अगले महीने चीन में ब्रिक्स सम्मेलन होने जा रहा है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी भी हिस्सा लेंगे। मोदी 3 सितंबर को चीन की यात्रा पर जाएंगे।