मनिका ब्लाक के मिडिल स्कूल पोखरी में पढऩे वाले कुछ तालिबे इल्म ने हेड मास्टर अजीम अंसारी पर फहस वीडियो का क्लिपिंग दिखाने का इलज़ाम लगाया है। तालिबे इल्म ने बताया कि हेड मास्टर पैर दबाने के लिए उन्हें बुलाते हैं और बाद में मोबाइल पर फहस वीडियो दिखाते हैं।
तालिबे इल्म का यह भी इलज़ाम है कि वो यह सब नहीं करना चाहते, लेकिन हेड मास्टर स्कूल से नाम काटकर भगा देने और मिड डे मिल नहीं देने की धमकी देते हैं। तालिबे इल्म ने सनीचर को वालेदैन से इसकी शिकायत की। इसके बाद स्कूल इंतेजामिया कमेटी के सदर अशोक यादव और मंजू देवी की कियादत में तालिबे इल्म के वालेदैन स्कूल पहुंचे और हेड मास्टर के खिलाफ हंगामा करने लगे। गावंवालों के गुस्से को देखते अजीम अंसारी फरार हो गए।
वालेदैन और इंतेजामिया कमेटी के सदर ने थाने में हेड मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उधर हेड मास्टर से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बेझिझक तौर से इस बात को कबूल किया वो मोबाइल पर फहस क्लिपिंग देखा करते थे। लेकिन तालिबे इल्म को दिखाए जाने से उन्होंने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है जब वो वीडियो देखा करते थे, तभी तालिबे इल्म ने छिपकर वीडियो देखा होगा, और फंसाने के लिए ऐसे इलज़ाम लगा रहे हैं।