त्रिपुरा में 25 से ज्यादा हत्याओं के बाद इंटरनेट सेवाएं बैन, नहीं थम रहा अफवाहों का दौर

अगरतला।

त्रिपुरा में बच्चा चोर के संदेह में एक शख्स को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला जिसके बाद राज्य की भाजपा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है आैर इंटरनेट सेवाआें को 48 घंटे के लिए बैन कर दिया गया है। ताकि सोशल मीडिया पर कोर्इ अफवाह न फैल सके। प्रेस रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में हालही के महीनों में 25 से ज्यादा हत्याएं सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण हुर्इ। पूर्वोत्तर के राज्यों से एेसी घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

राज्य में शुक्रवार को बच्चा चोर होने के संदेह में त्रिपुरा सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक सदस्य सहित दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्मृति रंजन दास ने बताया कि गुरुवार रात दक्षिण त्रिपुरा जिले के कलाछारा में बच्चा-चोर होने के शक में भीड़ ने सुकांत चक्रवर्ती (33) की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

घटना के बाद राज्य में पुलिस प्रवक्ता स्मृति रंजन दास ने कहा कि प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए 48 घंटों  तक इंटरनेट व एसएमएस की सेवाएं बंद कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को राज्य में तीन अलग अलग स्थानों पर माॅब लिंचिंग की घटनाएं  सामने आर्इ है। जिसमें अफवाहों के खिलाफ अभियान चला रहे व्यक्ति काे ही बच्चा चोर समझ की भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने शुक्रवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि राज्य में कोई बच्चा-चोर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए यह सीपीएम की साजिश है। सिपाहीजाला जिला के बिशालगढ़ में गुरुवार को ही एक अज्ञात महिला की उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जब वह चार लोगों के साथ एक वाहन में जा रही थी। पिटाई के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया