नई दिल्ली: भारत ने 146 से अधिक भारतीय नागरिकों को जो युद्धग्रस्त दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा में फंसे थे स्वदेश वापस लाने के इंतेजाम किए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ये लोग कल स्वदेश वापस पहुंच जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
यह जल्द पता नहीं चल सका कि दूसरी उड़ान में कितने भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जाएगा। जूबा में फंसे भारतीयों की सही जुमला तादाद भी तत्काल पता नहीं चल सका है। एक अनुमान के अनुसार पूरे दक्षिण सूडान में 600 भारतीय नागरिक हैं|