नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। एक ताजा मामले में अमेरिका मूल की एक महिला ने पांच लोगों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में उसका टूरिस्ट गाइड भी शामिल है। अमेरिकी महिला ने दिल्ली पुलिस को एक एनजीओ के माध्यम से शिकायत कराया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दिल्ली के क्नॉट प्लेस इलाके में स्थित होटल में पांच लोगों ने उसका गैंगरेप किया। महिला ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह भारत घूमने आई थी। दिल्ली के क्नॉट प्लेस में एक होटल में ठहरी थी। उसी होटल के कमरे में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला अमेरिका वापस चली गई। जहां वो डिप्रेशन में आ गई। काफी सोचने-समझने के बाद महिला ने शिकायत करने का मन बनाया और एक एनजीओ से संपर्क किया।