पटना, 25 मई:यह हकीकत की ज़िंदगी का एक अनोखा वाकिया है। इसमें खुद दोस्त ने ही लड़की की आबरू पर लगे दाग को धोने का बोझ उठाया है। आखिर सच्ची मुहब्बत के रंग में दाग धुल भी गया। दोस्त ने मंदिर में उसके साथ सात फेरे लिए।
बिहार के बांका जिले में कुछ दिनों पहले एक नौजवान के सामने एक 22साल की लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया और उन्होंने लड़के की भी पिटाई। इसका दाग धोने के लिए नौजवान ने गुजश्ता जुमे के दिन गैंगरेप की शिकार हुई मुतास्सिरा के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। इस मौके पर दोनों के घर वाले , रिश्तेदार और काफी तादाद में गांव वाले और पुलिस वाले भी मौजूद थे।
शादी करने वाला लड़का इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। यह शादी दोनों की रज़ामंदी से हुई है। लड़के के मुताबिक गैंगरेप का वाकिया उसके सामने हुआ था, जिसको देखकर वह दहल गया था। इसलिए उसने समाज के सामने मुतास्सिरा से शादी करके उस दाग को धोने की कोशिश की। मंदिर में शादी से पहले उन्होंने कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज भी की।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ये दोनों बांका के मंदार पर्वत पर घूमने गए थे, जहां तीन लोगों ने उन्हें अगवा कर लड़की के साथ तीन घंटे तक गैंगरेप किया और मारपीट व लूटपाट भी की थी। मुतास्सिरा ने इस वाकिया की शिकायत बराहात पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।