शिमला, 04 अप्रैल : दो घरों के दामाद की आइजीएमसी अहाते में खूब धुनाई हुई। हैरत की बात यह है कि अस्पताल में आकर इस शख्स की दो शादियों का खुलासा हुआ है। जिसके चलते जुमेरात को आइजीएमसी अहाते में जमकर हंगामा बरपा। जब एक ही वक्त में इस शख्स की दोनों बीवियां अस्पताल में उसका हाल जानने आ धमकीं और साथ में आए बीवियों के भाइयों व बहन ने उसकी धुनाई कर डाली। किसी तरह मामले में मुदाखिलत करते हुए अस्पताल के सेक्युरिटी ने दो शादियां रचाने वाले शख्स को पीटने से बचाया।
इत्तेला के मुताबिक मज़कूरा शख्स की पहली शादी हुए जहां सात बरस बीत चुके है। दो बच्चों का बाप होने के बावजूद बाहर भी आशिकी शुरू कर दिया और प्यार की कसमें खाकर दूसरी लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। शख्स पहले से शादीशुदा है और या फिर वह दूसरी शादी करने जा रहा है इस बात की किसी को कानो कान खबर नहीं थी। हालांकि दूसरी शादी मज़कूरा शख्स ने जिस लड़की से की है उसके घर वालो को भी कोर्ट मैरिज की खबर नही है।
जबकि कोर्ट में रचाई इस शादी को महीने से ज़्यादा हो गया है। मगर जहां पहली बीवी को दूसरी के बारे में पता नहीं चला वहीं दूसरी कंवारा समझ कर कोर्ट में उसके संग ब्याह रचा बैठी। आइजीएमसी में मौजूद शख्स की दूसरी बीवी की बहन ने बताया कि पहली बीवी कई बार उसके साथ घूमते नजर आती थी तो वह पूछने पर उसे अपनी भाभी ही बताता था। मगर जुमेरात को अस्पताल के वार्ड में पता चला की वह उसकी बीवी है।
वहीं शख्स की पहली बीवी के भाईयों का कहना है बुध की रात उसकी तबीयत बिगड़ते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रात भर बीवी ने उसकी खिदमत की और सुबह इस शख्स की दूसरी शादी के बारे में पता चला है।