द्रौपदी मुर्मू बनीं झारखंड की गवर्नर, सैयद अहमद गए मणिपुर

सदर जमहुरिया ने मंगल को चार रियासतों में नए गवर्नर तकर्रुर किए हैं। जबकि दो का तबादला कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का गवर्नर बनाया गया है। मौजूदा में गवर्नर डॉ. सैयद अहमद का तबादला मणिपुर कर दिया गया है। डॉ. अहमद 4 सितंबर 2011 को झारखंड के गवर्नर बने थे। मालूम हो कि द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा हुकूमत में वज़ीर रह चुकी हैं। साल 2009 में वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। ओड़िशा के मयूरभंज की रहने वाली 51 साला मूर्मू श्याम चरण मूर्मू की बीवी हैं। द्रौपदी मूर्मू झारखंड की नौवीं गवर्नर होंगी।

इधर, सदर ने जेपी राजखोवा को अरुणाचल प्रदेश और तथागत रॉय को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया है। वी. षणमुगम मेघालय के नए गवर्नर होंगे। अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर ले. जन. (रिटा.) निर्भय शर्मा का तबादला उनके बाकी बचे मुद्दत तक के लिए मिजोरम कर दिया गया है।