पटना, 19 अप्रैल: कच्ची उम्र की मुहब्बत ने एक 16 साल की लड़के को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया। महबूबा की बेवफाई ने उसे इस कदर झकझोर दिया कि वह बुध की रात कुर्सी पर चढ़ गया और पंखे से झूलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। कुर्सी गिरने की आवाज सुन घर के लोग कमरे में आ गए और उसे बचा लिया गया। जब उसके घरवालों ने गर्लफ्रेंड को इत्तेला दी तो, वह बिफर गई और उल्टा अपने आशिक पर छेड़खानी का इल्ज़ाम लगाने लगी।
दरअसल, एक First Appellate Judicial Magistrate के बॉडी गार्ड का बेटा पड़ोस की ही एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत करता है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गर्लफ्रेंड ने उससे नाता तोड़ लिया। इससे वह घबरा गया और उसने खुदकुशी करने का मन बना लिया। बाद मे ख्वातीन थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई। वहां लड़की ने लव अफेयर होने से इंकार कर दिया।
————- बशुक्रिया: जागरण