न्यूयॉर्क: यहूदी नरसंहार में बचे और नोबेल पुरस्कार विजेता Elie Wiesel के न्यूयॉर्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। वह 87 साल के थे।वीसल एक कार्यकर्ता, लेखक, दार्शनिक, अच्छी वक्ता, नाटककार और प्रोफेसर भी थे। अपने पूरे जीवन के दौरान वह यहूदी नरसंहार में जीवित बचे लोगों की आवाज बने रहे जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने बताया कि वीसल का शनिवार को उनके घर में निधन हो गया।
रोमानिया में पैदा हुए वीसल ने यहूदी नरसंहार ‘नाइट’ नामक पुस्तक लिखी। वर्ष 1986 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।नोबेल समिति ने शांति के लिए नोबेल देते हुए उन्हें मानवता के दूत बताया। समिति ने कहा था कि ऐसे दौर में जहां एक ओर हिंसा, शोषण, दमन और रंगभेद का दौर चल रहा है, वीसल एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता के रूप में उभरे हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीसल को ‘प्रकाश’ करार देते हुए कहा कि उनका विशिष्ट व्यक्तित्व और उनकी यादगार किताबें बुराई पर मानवता की जीत को दर्शाती हैं।