नहीं सुधरे बर्लुस्कोनी, 28 साल की महबूबा से की शादी

अपनी रंगीन मिजाजी के लिए मशहूर इटली के 77 साला साबिक वज़ीर ए आज़म सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने उम्र में 49 साल छोटी अपनी महबूबा फ्रंसेस्का पास्कल से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

बर्लुस्कोनी की एक नजदीकी दोसत ने यह खुलासा किया है। फ्रंसेस्का टीवी शो गर्ल रही हैं। बर्लुस्कोनी की मशहूर ‘बुंगा बुंगा पार्टी’ में शामिल होती रही मरीथेल पोलैंको ने कहा है कि इस शादी में उन्हें मदऊ किया गया था।

शादी मिलान के नजदीक बर्लुस्कोनी के पैलेटिल विला में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन हफ्ते पहले बर्लुस्कोनी के इस विला में वाकेय् चैपल में शादी हुई।

इससे पहले बुल्गारिया की एक अदाकारा के हवाले से एक टीवी ने फ्रंसेस्का पास्कल के हमजिंस परस्त होने का दावा किया था। इसके बाद फ्रंसेस्का ने इस टीवी पर एक करोड़ यूरो का दावा ठोका था।

पोलैंको के मुताबिक पैलेटिल विला में गुपचुप तरीके से शादी का प्रोग्राम रखा गया | इटली के एक रेडियो-2 को पोलैंको ने बताया कि उन्हें शादी की तकरीब में मदऊ किया गया था पर वह नहीं जा सकीं, हालांकि उन्होंने मुबारकबादी जरूर भेजी। पोलैंको ने अब तक बर्लुस्कोनी की ‘बुंगा बुंगा’ पार्टियों समेत कई पार्टियों में शामिल होने का दावा किया।

—————–बशुक्रिया: अमर उजाला