नियामे: अफ्रीकी देश नाइजर में एक संयुक्त सैन्य अभियान में पिछले तीन महीने में बोको हराम के 123 आतंकवादी मारे गए और हथियारों का ज़खीरह बरामद किया गया.नाईेजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मुस्तफा नेता ने आज बताया कि चाड और नाइजर के संयुक्त बलों ने जून में सेना पर अचानक हमले की घटना के बाद बोको हराम के उग्रवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
इस हमले में 30 सैनिक मारे गए थे। नाइजीरियाई आतंकी संगठन के साथ संघर्ष में दोनों देशों के 14 सैनिकों की मौत हुई थी और 39 घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त अभियान में हथियारों और हथियार का भारी स्टोर भी बरामद किया है। इसके अलावा नाइजीरिया सेना ने अन्य अभियान में चार शहरों में फिर से अपना कब्जा कर लिया, यहां आतंकवादी घटनाओं में हजारों लोग मारे गए हैं और 24 लाख से अधिक लोग पलायन कर गए हैं।