नाबालिग को यरगमाल बना कर किया इस्मतरेज़ि

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना इलाक़े के सिमरिया के रहने वाली नाबालिग लड़की को यरगमाल बना कर उसके साथ इस्मतरेज़ि का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में लड़की के वालिद ने जुमा को मरकच्चो थाने में दरख्वास्त देकर गांव के ही राम स्वरूप सिंह के खिलाफ नामजद सनाह दर्ज करायी है।

लड़की के वालिद ने पुलिस को दिये दरख्वास्त में इल्ज़ाम लगाया है कि गांव के ही राम स्वरूप सिंह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया। बेटी ने 23 जून को मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी कि राम स्वरूप सिंह उसे रांची ले आया है। यहां उसके साथ इस्मतरेज़ि किया जा रहा है। भागने की कोशिश करने पर राम स्वरूप ने उसे जान से मार देने की धमकी दी है।

मुतासिरा के वालिद ने कहा है कि जब वह इस सिलसिले में मुल्ज़िम लड़के के वालिद से पूछने उसके घर गये, तो उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया गया। पुलिस को दिये दरख्वास्त में लड़की के वालिद ने इल्ज़ाम लगाया है कि उसने राम स्वरूप सिंह से भी मोबाइल पर बात की। राम स्वरूप ने धमकी दी है कि वह उसकी बेटी को दो लाख रुपये में बेच देगा। लड़की के वालिद के दरख्वास्त पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।