नेताजी के बारे में तथ्य सामने आने चाहिए: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र‌ बोस के रहस्यमय रूप से गायब हो जाने के बारे में तथ्य सामने आने चाहिए उन्होंने कहा कि हम हर साल नेताजी की जयंती समारोह मनाते है लेकिन हमें पता नहीं कि वह कहां गायब हो गए यह एक त्रासदी है।

वह जयंती समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तथ्य सामने आना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि योजना आयोग की बर्खास्तगी एक गलती थी। नेताजी को देश के बारे में स्पष्ट विचार था वह आज़ादी से पहले ही योजना आयोग के गठन का विचार रखते थे। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करेंगे।