लंदन, ०२ दिसंबर: हिंदुस्तानके पहले वज़ीर ए आज़म जवाहर लाल नेहरू और आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की बीवी एडविना के बीच रूहानी इश्क थे न कि जिस्मानी। एडविना की बेटी पामेला हिक्स ने यह कहकर दोनों के बीच ताल्लुकात को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।
एडविना जो फ्रेड ऐस्टायर के साथ चार्ल्सटन स्टूडियो में रॉयल्टी के लिए डांस करती थी, कितने नौजवान न सिर्फ उनके कदमों में बल्कि बेडरूम तक साथ होते थे, वह नेहरू के प्यार में बुरी तरह दीवानी हो गई।
एडविना और नेहरू के बीच इश्क को पामेला अलग नज़रिये से देखती हैं। 83 साला पामेला का कहना है कि इससे उनकी वालदा को शांति मिलती थी। वह कहती हैं कि एडविना ने नेहरू में ज़जबाती लगाव पाया, जिसकी वजह से वह उनसे मिलने के लिए तड़पती थी। दोनों एक-दूसरे के अकेलेपन को दूर करने में मदद करते थे।
पामेला ने ‘इंडिया रिमेम्बर्ड’ किताब में लिखा है कि हिंदुस्तान में रहने के दौरान मैंने नेहरू के साथ बहुत लंबा वक्त गुजारा है। मेरी वालदा और नेहरू के बीच गहरी दिलचस्पी थी। यह दो जिस्म एक जान की तरह था।
पामेला ने लिखा है, आजादी के 10 साल बाद नेहरू ने वालदा को खत लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी कोई कशिश थी जिससे हम करीब आए। वालदा के पास नेहरू के लिखे गए तकरीबन एक सूटकेस भरकर खत थे। वालदा जब तनाव में रहती थीं तो इन्हें रात में पढ़ा करती थीं। मैंने भी उन खत को पढ़ा है। खत पढ़कर ऐसा लगा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत मुहब्बत करते थे।
एडविना और लॉर्ड माउंटबेटन पर उस जमाने में सबकी नजरें टिकी होती थी लेकिन हकीकत इससे अलग थी। दोनों ही अपनी अलग जिंदगी और मौज-मस्ती में मशगूल रहते थे। लार्ड ने कभी एडविना को नेहरू से नजदीकी रिश्ते को लेकर नहीं रोका-टोका।