पटना। पटना के जक्कनपुर इलाके में एक लड़की को बीच बाजार में गोली मार दी गई। ;लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी को लड़की फ्लाइट से इंदौर से पटना आई थी। आज ही लड़की को ट्रेन से वापस इंदौर जाना था।
हादसे के वक्त लड़की ऑटो में सवार होकर होटल से स्टेशन के लिए निकली थी, तभी रास्ते में मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। जिस जगह लड़की को गोली मारी गई है उससे कुछ दूरी पर थाना भी है।