पत्रकारों पर हमले के ख़िलाफ़ FIR दर्ज: दिल्ली पुलिस कमिश्नर

image

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीर के रोज़ अदालत में कुछ वकीलों द्वारा पत्रकारों के साथ अदालत में की गयी मारपीट के मामले में एक FIR दर्ज की गयी है|

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस के 69 वें स्थापना दिवस समारोह में दी कि कल(सोमवार ) अदालत में हुई इस घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और हम इस मामले में जाँच कर रहे हैं |

गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी इस समारोह में मौजूद थे उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए विरोध प्रदर्शन का आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बीच किसी भी प्रकार के सम्बन्ध होने की जानकारी का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले में जाँच की जा रही है |

आईएएनएस के एक पत्रकार समेत चार पत्रकारों पर जेएनयू के कुछ छात्रों पर वकीलों के एक वर्ग द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में हमला किया गया था |

आईएएनएस के एक पत्रकार अमिय कुमार कुशवाहा पर अदालत के अंदर जबकि कुछ अन्य पत्रकारों पर अदालत परिसर के अंदर “भारत माता की जय ‘का नारा लगाते हुए वकीलों ने हमला बोला |

ये घटना उस वक़्त घटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू), छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को राजद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किये जाने के बाद अदालत में पेश किया जाना था |