पटना 2 जून : शास्त्री नगर थाने के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में एक प्रायवेट चैनल के ऑडिशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंची पंजाब के जालंधर की टीम में शामिल लड़कियों के साथ नशे में धुत नौजवान ने छेड़खानी की। इसका की मुखालिफत करने पर लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से पीटा और मोबाइल फोन तोड़ दिया। खास बात यह है कि लड़कियों को किसी ने बचाने का कोशिश तक नहीं किया।
इसी दरमियान पेट्रोलिंग पुलिस टीम जाए वारदात पर पहुंची। पुलिस अहलकारों ने भाग रहे तीन लड़कों को पकड़ा। ताहम, दो नौजवान फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गये लड़कों को अपनी करतूत पर कोई अफसोस नहीं था और उन्होंने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
मीडिया से उलझ गये और देख लेने तक की धमकी दी। गिरफ्तार नौजवान हैं- नीरज कुमार, पिता भीम सिंह (रूपसपुर), विक्रम कुमार, पिता रामप्रवेश सिंह (राजीव नगर) और अभिषेक सिंह, पिता रामदयाल सिंह (एजी कॉलोनी)। सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 342, 323, 379, 354, 427, 504 व 34 के तहत सनाह दर्ज की गयी है। इनके खिलाफ महेंद्रू रिहायसी रवीश कुमार ने मामला दर्ज कराया है।
शास्त्री नगर थाना इंचार्ज आइसी विद्यासागर ने बताया कि छेड़खानी करनेवाले लड़कों की तादाद पांच थी। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा।
क्या है मामला
एक प्रायवेट चैनल के ऑडिशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए जालंधर से शालिनी (हकीकी नाम), नरेंद्र, अमर और अमनदीप पहुंचे थे। इसी दरमियान नशे में धुत पांच लड़के वहां पहुंचे और प्रोग्राम में रुकावट डालने लगे। टीम में साथ रहे रवीश ने बताया कि लड़कियां हंगामा होते देख वहां से हटने लगीं, लेकिन नशे में धुत लड़के पीछे चलते हुए ईल कमेंट करने लगे। जब इसकी मुखालफत किया गया, तो वे बेल्ट से युवतियों को पीटने लगे।