इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सरकारी और निजी अस्पतालों के कुछ डॉक्टर, भारत से सस्ते स्टेंट का आयात करके पाकिस्तान में उच्चे दामो पर बेच रहे है इस काम में वह जाली बारकोड और अंतरराष्ट्रीय लाबेलो का प्रयोग कर रहे है, मीडिया ने रिपोर्ट किया|
भारत के स्टेंट दुनिया में सबसे सस्ते स्टेंट है, और कुछ पाकिस्तानी डॉक्टर इन्हें भारत से आयत कर इनकी दोबारा से पैकिंग करके, जाली बारकोड और अंतरराष्ट्रीय लेबल लगा कर बेच रहे है, “दुनिया न्यूज़” ने बताया|
भारतीय स्टेंट २५००० से २८००० रुपए में भारत में उपलब्ध होते है और इन्ही स्टेंट को यह डॉक्टर तीन से साड़े तीन लाख की कीमत में बेच रहे है|
इसके अतिरिक्त, भारत में १३,००० की कीमत में मिलने वाले स्टेंट भी पाकिस्तान के अस्पतालों में जाली नामो से बेचे जा रहे है|
सूत्रों ने बताया है की जांचकर्ता टीम ने अस्पतालों से स्टेंट के बरकोर्ड रेकॉर्डों को उपलब्ध करने की मांग की है क्योंकि हर एक स्टेंट का निजी बारकोड होता है, जिसे डॉक्टरों को अपने रेकॉर्डों में दर्शाना अनिवार्ये है|
बारकोड के ज़रिये स्टेंट और उसे बनाने वाली कंपनी का पता चलता है|
भारत से अभी दो तरीके के स्टेंट आयात किये जा रहे है, एक प्रकार के स्टेंट से खून का पिंड नहीं बनता वंही दूसरे प्रकार में इसके बनने की पूरी संभावना होती है| जिस स्टेंट से पिंड बनने की सम्भावना होती है उसकी बिक्री सबसे ज्यादा है क्योकि यह सस्ते दामो में उपलब्ध हो जाते है, दुनिया ने बताया|
दुनिया ने यहाँ तक दावा किया की पैसा कमाने के लिए, बिना जरूरत के भी डॉक्टर मरीज़ों में इन स्टंटो का इस्तेमाल कर रहे है|