पाकिस्तानी मीडिया के खबरों के मुताबिक भारत ने जिस दिन पाकिस्तान के आतंकी शिविरों में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था, उसी दिन ईरानियन बॉर्डर गार्डस् ने पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान इलाके में हमला किया था। पाकिस्तान में इस घटनाक्रम को भारत और ईरान की बीच गुप्त समझौते के तहत देखा जा रहा है।
खबरों की माने ईरान की सेना ने पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान इलाके में मोर्टार के गोले दागे। इससे पाकिस्तानी सेना हैरान रह गई। इसकी वजह से पाकिस्तानी सेना ता एक धड़ा पश्चिमी सीमाओं पर व्यस्त रहा। ईरान की और से की गई इस हरकत के बाद पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर सेना को केंद्रित कर दिया। पश्चिमी सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई। ईरान ने मोर्टार के गोले उसी रात दागे थे जिस रात भारत ने पीओके में ऑपरेशन चलाया था।
पाकिस्तान और ईरान के बीच करीब 900 किमी लंबी सीमा है। ईरान की सेना आतंकी संगठन जुंदुल्लाह को अक्सर निशाना बनाता रहता है। बताया जाता है कि इस संगठन को पाकिस्तानी सेना ने शह दे रखी है। ईरान ने कई बार इस आतंकी संगठन के खिलाफ पाकिस्तान के सामने नाराजगी भी जता चुका है। ईरान भी पाक पर यह आरोप लगा चुका है कि वह आतंकियों को अपनी जमीन इस्तेमाल करने देता है।