पादरी पर जिंसी इस्तहसाल का इल्ज़ाम

जीईएल चर्च के एक पादरी पर उसी चर्च की एक खातून ने शादी के नाम पर चार साल तक जिंसी इस्तहसाल का इल्ज़ाम लगाया है। हज़ारीबाग की रहने वाली लड़की ने इस बात की शिकायत चर्च के अफसरों से की है।

इधर इस बारे में पूछने पर डायसिस के बिशप अमृत जय एक्का ने कहा की उनके ऑफिस में ये शिकायत मिली है। अभी वह दिल्ली में हैं। रांची आते ही मामले की तहक़ीक़ात करायेंगे। लड़की ने बताया की पादरी की पोस्टिंग पलामू जिले में है। दोनों का तररूफ़ अगस्त 2010 में खूंटी में मुनक्कीद एक प्रोग्राम में हुआ था। उसी वक़्त पादरी ने उसे शादी का परपोजल दिया, जिसे उसने कुबूल कर लिया था। दोनों के दरमियान जिस्मानी ताल्लुक़ात भी बने। इसके बाद 2013 के दरमियान से वह उससे दूर भागने लगा। ये बताते हुये की उसके घर वालों को लड़की पसंद नहीं है। इस साल जनवरी में लड़की को जानकारी मिली की पादरी की शादी ओड़ीसा में होने वाली है। पता चलने पर उसने लड़की के अहले कहना से राब्ता किया, जिसके बाद वह रिश्ता टूट गया। अब पादरी उसका फोन भी नहीं उठता है।