पेरिस संधि इसी साल लागू हो सकती है: परशिंग

मुंबई: जलवायु परिवर्तन के लिए अमेरिका के विशेष दूत जोनाथन परशिंग ने आज यहां संकेत दिया कि जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि इस साल के अंत तक प्रभावी होने की संभावना है।

दक्षिण मुंबई में जैवियर इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशंस के विद्यार्थियों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के प्रधानमंत्री इस कवायद में मेरे :अमेरिकी: राष्ट्रपति और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ प्रमुख साझीदारों में से एक हैं।’’ परशिंग ने कहा, ‘‘ हम अब एक ऐसे चरण में हैं जहां हमें लगता है कि यह समझौता इसी साल लागू हो सकता है।’’ पेरिस संधि तभी लागू होगी जब संयुक्त राष्ट्र जलवायु घोषणा पत्र का कम से कम 55 देश. पक्ष अनुमोदन करें, स्वीकार करें, मंजूर करें या पंजीकरण करें।

(भाषा)