प्रधान मंत्री मनमोहन ने अप्पोजिशन लिडर‌ सू की से मुलाकात की

यंगून | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को यहां म्यांमार की अप्पोजिशन लिडर‌ आंग सान सू की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सू की ने कहा कि वो हिन्दुस्तान‌ के साथ बढ रहे ताल्लुकात‌ को लेकर खुश हैं। मनमोहन सिंह ने म्यांमार के तीन दीनों के दौरे के तीसरे और अखीरी दिन सू की से मुलाकात की।

मनमोहन सिंह के साथ अपनी 45 मिनट की मुलाकात के बाद सू की ने अखबारी नुमाइंदों से कहा, “भारत और बर्मा खासतौर से वर्षो से करीब रहे हैं।” सू की ने कहा, “भारत की आजादी कि तहरीक‌ ठीक उसी समय शुरू हुइ थि, जब बर्मा की आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था।” सू की ने कहा कि वो भारत के साथ बढ रहे ताल्लुकात‌ को लेकर खुश हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा अप्पोजिशन सिस्टम देश कि तरक्कि का चाहक‌ है।” उन्होंने कहा कि वो भारत में जवाहरलाल नेहरू स्मृति व्याख्यान देने का निमंत्रण स्वीकार करना चाहती हैं। मनमोहन सिंह ने कहा कि सू की से मिलने का ये एक अच्छा मौका रहा, जिन्होंने नई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ाई की है।

उसके बाद आला तालिम(उच्च शिक्षा) के लिए वो आक्सफोर्ड चली गई थीं। मनमोहन सिंह ने कहा, “भारत में हम सभी सू की और उनके परिवार के साथ अपने लम्बे जुड़ाव को लेकर फखर‌ महसूस करते हैं।” मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सदर‌ सोनिया गांधी का एक पत्र सू की को सौंपा है, जिसमें जवाहरलाल नेहरू स्मृति व्याख्यान देने के लिए उन्हें बुलाया किया गया है।

मनमोहन सिंह ने सू की की तारिफ‌ की और कहा कि उनका जीवन संघर्ष और प्रतिबद्धता का एक एसा उदाहरण है, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सू की, राष्ट्रपति थेन सेन द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय सुलह की प्रक्रिया में एक निर्णायक भूमिका निभाएंगी।