अमरीकी रियासत फ्लोरिडा में समुंद्री तूफ़ान डेबी से आने वाले सैलाब और तूफ़ानी हवाओं ने हज़ारों अफ़राद (लोगों) को घर बार छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। हुक्काम (अधिकारीयों) ने तूफ़ान के नतीजा में बहुत बड़े नुक़्सान का ख़दशा (अंदेशा) ज़ाहिर किया है।
रियासत के वसती (मध्यवर्ती ) इलाक़ों में दो रोज़ तक तबाही मचाने के बाद डेबी तूफ़ान रियासत के मशरिक़ (पूर्व) की जानिब बढ़ रहा है। दरयाओं में तुग़यानी (आए उफान) और सैलाब के ख़तरे के पेशे नज़र हज़ारों अफ़राद (लोग) महफ़ूज़ मुक़ाम की जानिब जा रहे हैं।