रणबीर कपूर की फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। संजू ने दूसरे हफ्ते 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का अगला लक्ष्य 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना है। संजू ने दूसरे शुक्रवार को 12.90 करोड़, दूसरे शनिवार को 22.02 करोड़ रविवार को 28.05 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 265.48 करोड़ हो गया है।
फिल्म ने पहले हफ्ते 202.51 करोड़ की कमाई कर ली थी। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 62.97 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है। संजू ने 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
3 दिन में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में पहुंच गई थी। 5 दिन में फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 7 दिन में फिल्म 200 करोड़ के क्लब में पहुंच गई। दसवें दिन फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। उम्मीद है कि इस हफ्ते में फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी।