बक्सर जेल से फ़रार क़ैदियों में से एक गिरफ़्तार

बक्सर( बिहार) : पुलिस ने मंगलवार को सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल से फरार हुए पांच कैदियों में से एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया|  कैदी  ने गिरफ्तार किए जाने के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी | पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है|

सारण जिले के मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभुशरण सिंह के मुताबिक़ पुलिस को ख़ुफ़िया सूचना मिली थी| जिसके बाद बक्सर जेल से फरार कैदी देवधारी राय को पुलिस ने मठिया मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया है|  पुलिस जब देवधारी को लेकर थाना पहुंचे तो उसने किसी नुकीली चीज से अपनी कलाई की नस काटने की कोशिश की| जिसके बाद उसे फ़ौरन  पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया |  डाक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी | देवधारी को  सारण पुलिस अब बक्सर पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है|

गौरतलब है कि शनिवार को बक्सर जेल से पांच कैदी स्वास्थ्य वार्ड के शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे |  इस मामले में तीन कक्षपालों को  जेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया |  पुलिस  फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है|