सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बम धमाकों के मामले में हिंदुस्तान दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक मुल्क है | पहले मुकाम पर इराक और दूसरे मुकाम पर पाकिस्तान है|
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस मामले में अफगानिस्तान और सीरिया बेहतर हालात में हैं| हिंदुस्तान में अफगानिस्तान और सीरिया से ज्यादा बम धमाके होते हैं | नैशनल डाटा सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक 2013 में हिंदुस्तान में 212 बम धमाके हुए| इस दौरान अफगानिस्तान में 108 बम ब्लास्ट हुए| बांग्लादेश में 75 और सीरिया में सिर्फ 36 बम धमाके हुए|
हिंदुस्तान में 2013 में 2012 के मुकाबले कम बम धमाके हुए | 2012 में 241 बम ब्लास्ट हुए थे | लेकिन 2013 में 2012 के मुकाबले ज्यादा लोग मारे गए| 2013 में हुए बम धमाकों में 130 लोग मारे गए और 466 लोग जख्मी हुए|
2012 में हुए बम धमाकों में 103 लोग मारे गए जबकि 419 लोग जख्मी हुए| इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि दुनिया भर में होने वाले 75 फीसदी बम ब्लास्ट इराक,पाकिस्तान और हिंदुस्तान में होते हैं|
पिछले एक दहा में हिंदुस्तान में हुए आईईडी धमाकों के तजजिया से मालूम चला कि 2004 से 2013 के बीच हिंदुस्तान में औसतन 298 बम धमाके हुए| इनमें 1,337 लोग मारे गए | यह अफगानिस्तान से काफी ज्यादा है | अफगानिस्तान में पिछले पांच साल में 2010 तक ज़्यादा से ज़्यादा 209 बम धमाके हुए|
—————बशुक्रिया: पलपल इंडिया