बरौनी को कोल लिंकेज का इंतजार

पटना 5 जुलाई : बरौनी थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 250 मेगावाट की एक यूनिट बननी है। आलमी बैंक और जापान हुकूमत के तावुन इसकी तामीर किया जाना है।
लेकिन, इसके लिए अब तक कोल लिंकेज नहीं मिला है। इसके लिए तूअनाई वजीर विजेंद्र यादव ने गुजिस्ता साल मर्क़ज़ी वजीर को ख़त लिखा था। हालांकि, मर्क़ज ने बरौनी की 500 मेगावाट यूनिट के लिए टेपरिंग कोल लिंकेज दे दिया है।

वहीं, नवीनगर में स्टेज दो के तहत पावर प्रोजेक्ट की तामीर किया जाना है। इसके लिए भी मर्क़ज से कोल लिंकेज की रारुरत होगी। वहीं, कांटी में भी हुकूमत ने 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल यूनिट बनाने की सोच रही है। अगर इस पर काम शुरू हुआ तो इसके लिए भी बिहार को कोल लिंकेज की जरूरत होगी।