बलात्कार के दोषी बाबा राम रहीम को अदालत ने दस साल की सजा सुनाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबा राम रहीम ने अदालत के सामने रोने लगे, उनके वकीलों ने अदालत के सामने दलील दी कि बाबा राम रहीम ने समाजिक कार्यों से जुड़े रहे और सफाई अभियान से भी जुड़े इसलिए उन्हें कम से कम सजा दी जाए।
कुछ देर पहले ही जज ने अपना अॉडर पढ़ना शुरू किए, जिसके बाद यह खबर आ रही है कि बाबा राम रहीम को दस साल की सजा सुनाई है। सीबीआइ के वकीलों ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए इसे रेयर केस बताते हुए सख्त सजा की मांग की थी।
सीबीआई के वकीलों ने अदालत से कहा कि बाबा राम रहीम को अधिकतम सजा सुनाई जाये। सीबीआई की वकीलों ने कहा कि यह अपराध आस्था के नाम पर की गई है।
इससे पहले शुक्रवार को बाबा राम रहीम को यौन शोषण के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया गया था कि सजा पर फैसला जेल के अंदर ही अदालत लगाकर सुनाई जायेगी। अदालत ने दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद सजा का ऐलान किया है।