बिकनी में नजर आई नरगिस फाखरी

नई दिल्ली : अदाकार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बिकनी वाले वाकिया के बाद अब इसमें नया नाम उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी का जुड़ गया है। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी को मालदीव में नए साल का जश्न मनाते देखा गया है। पापराजी ने फाखरी को समुद्र तट पर बिकनी पहने हुए अपने कैमरों में कैद किया है।

फाखरी के साथ उदय कपूर भी हैं। तस्वीर में फाखरी काली बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। एक अखबार के मुताबिक मालदीव में फाखरी औऱ उदय पूरे मस्ती के आलम में दिखाई दिए। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है जिससे दोनों के बीच अफेयर होने की अटकलें लगती रही हैं।

उदय चोपड़ा ने हमेशा ही अपनी ज़ाती जिंदगी के बारे में पूछे जाने पर यही कहा कि वह इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं। नरगिस के बारे में भी कुछ भी पूछे जाने पर वह हमेशा यही कहते दिखे कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। नरगिस ने भी अपनी फिल्म मद्रास कैफे की तश्हीर के दौरान कहा कि उदय चोपडा़ और वह सिर्फ दोस्त हैं। लेकिन मालदीव की तस्वीर इस दोस्ती की एक अलग तस्वीर बयां करती दिखती है।