बिहार में अवैध रूप से चलाई जा रही एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
बता दें कि यह हादसा नालंदा के जलालपुर में हुआ है। जहां पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में काफी लोग थे। जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बचाव अभियान में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
वहीं धमाके की जांच के लिए ATS के 8 सदस्य पहुंचे।
Latest #visuals from Nalanda's Jalalpur where a blast in an illegal firecracker factory killed five & injured several #Bihar pic.twitter.com/ImEyd2KcnF
— ANI (@ANI) March 23, 2018