पटना : रियासती हुकूमत की तमाम सर्विसेस में ख्वातीन को 35 फिसद रिजर्वेशन मिलेगा। हाल ही रियासत हुकूमत ने सिर्फ पुलिस भर्ती में यह निज़ाम की थी।
अब इसका तौसिह तमाम सर्विसेज में कर दिया गया। यह रिजेर्वेशन पसमांदा तबके की ख्वातीन को मिल रहे तीन फिसद के रिजेर्वेशन के अलावा होगा। कुल जोड़ दें
तो नई निजाम लागू होने के बाद सरकारी मुलाज़मत में ख्वतीएन की हिस्सेदारी तकरीबन 37 फिसद होगी।
वज़ीरे आला नीतीश कुमार की सदारत में मंगल को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार के इस परपोजल पर मुहर लग गई। बैठक के बाद प्रिंसिपल कैबिनेट सेक्रेटरी
ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि ख्वतीएन के लिए यह रिजेर्वेशन होगा। यानी तमाम तबकों के लिए तय रिजेर्वेशन में ख्वतीन का फिसद 35 होगा।
जेनरल कोटे के लोगों के लिए बाक़ी बचे 50 फिसद ओहदे में भी 35 फिसद ख्वातीन के लिए होगा। कुल मिलाकर अब हर सर्विस में ख्वतीन को तकरीबन 37
फिसद का रिजेर्वेशन मिलेगा। अगर किसी भी सर्विस के लिए काबिल खातून नहीं मिलती है तो उसी कोटे के मर्द से ओहदे को भरा जाएगा।
ख्वातीन के रिजेर्वेशन के अदाद व शुमार
पहले से मिल रहा है 03 फिसद रिजेर्वेशन पसमांदा तबके की ख्वातीन के लिए
नई निजाम
ST जाति के लिए 16 फिसद में 35 फिसद यानी 5.6 फिसद
SC के लिए एक फिसद का 35 फिसद यानी 0.35 फिसद
इन्तेहाई पसमांदा तबके के लिए 18 फिसद का 35 फिसद यानी 6.3 फिसद
पसमांदा तबके के लिए 12 फिसद का 35 फिसद यानी 4.2 फिसद
जेनरल कोटे के लिए 50 फिसद का 35 फिसद यानी 17.5 फिसद
ख्वातीन के रिजेर्वेशन का कुल – 36.95 फिसद