रांची 2 जुलाई : शहर में बढ़ती ट्रैफिक के दरमियान नियमों में कड़ाई की वजह से आए दिन कई अजीबोगरीब वाकिये सामने आ रहे हैं। सिग्नल तोड़कर भागने, गलत सिम्त से गाड़ी निकालने जैसी कई मसायलों से ट्रैफिक पुलिस को रोज दो-चार होना पड़ रहा है। उस पर से बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की भी शहर में कमी नहीं है।
मर्द से तो पुलिसवाले किसी तरह निपट लेते हैं पर लड़कियों-ख्वातीन के सामने उनकी एक नहीं चल रही। एक ऐसा ही वाकया सामने आया जब बिना हेलमेट स्कूटी चला रही लड़की को ट्रेफिक पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस हिकम में उसने लड़की का हाथ तक पकड़ लिया।
वाकिया शहर के अलबर्ट एक्का चौक की है। एक लड़की को बिना हेलमेट स्कूटी चलाते देख ट्रैफिक पुलिस वाले ने उसे रोककर स्कूटी किनारे लगाने को कहा।
लड़की ने तेजी से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिसवाले ने आगे बढ़कर उसकी चाभी निकाल ली।
पीछा करने के दौरान में उसने लड़की का हाथ भी पकड़ लिया।
चाभी लेते ही लड़की स्कूटी छोड़ किनारे की ओर बढ़ गई और रोने लगी।
लड़की को सुबकते देख आस-पास के लोगों का जेहन भी उसकी तरफ गया। वह मुंह छुपा कर रो रही थी।
बेचारा पुलिसवाला परेशानी में पड़ गया। थोड़ा सोच समझकर उसने चाभी वापस कर दी।
लड़की ने रोते हुए चाभी ले ली और अपनी स्कूटी की तरफ बढ़ी।
===== शुक्रिया भास्कर =====