मशहूर क्रिकेटर व पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे का विरोध शुरू हो गया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सिद्धू के वहां के सैन्य अफसर के गले मिलने पर जोरदार विरोध हो रहा है।
गोरखपुर में नवजोत सिंह सिद्धू का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्तओं का कहना था कि नवजोत सिंह सिद्धू ने देशविरोधी हरकत की है। अगर पाकिस्तान से उनको इतना ही प्रेम है तो वह पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शहर में एकत्र हुए। वे नवजोत सिंह सिद्धू व पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए शहर के शास्त्रीचैक पर पहुंचे।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारतीय पूर्व क्रिकेटर व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान जाना बेहद शर्मनाक है और यह शहीदों का अपमान है। सिद्धू ने साबित कर दिया है कि वे और उनकी पार्टी कांग्रेस आतंकवादियों के साथ है। भारतीय सिद्धू के इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपाइयों का कहना था कि सिद्धू की ऐसी हरकत पर उनको देश निकाला जाना चाहिए।
इनका कहना था कि वे सीमा पार से गोलियां बरसा कर हमारे जवानों का मार रहे हैं और कांग्रेस का नेता पाकिस्तान में नई बन रही सरकार बनने पर जश्न मनाने जा रहा है।
शपथ ग्रहण में हिस्सा लेना और पाकिस्तानी नेताओं के साथ सिद्धू ने बैैठकर देश को धोख दिया है। भाजपाइयों का कहना था कि इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिद्धू ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बावजा से गले भी मिले।
भाजपाइयों का आरोप था कि भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने भारत-पाकिस्तान दोनों की सलामती की दुआ मांगकर देश का अपमान किया है। शास्त्री चैक पर प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने सिद्धू का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका।