लोग भी क्या-क्या सोचते हैं और क्या-क्या कर गुजरते हैं। क्या परेशानी इतनी बड़ी हो सकती है कि कोई शौहर अपनी बीवी को खुदकुशी करने को कहे और न मानने पर उसका कत्ल कर दे।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, एक बेरोजगार शौहर ने डिप्रेशन में आकर अपनी बीवी को खुदकुशी करने की राय दी और जब बीवी ने इंकार कर दिया तो उसने खुद ही उसका कत्ल कर दिया।
मिशेल कोल अपनी जिंदगी से परेशान था। उसे घर बैठकर टीवी देखना और पड़े रहना अंदर ही अंदर उसे खाए जा रहा था। एक दिन उसने अपनी बीवी से कहा कि हमारा जीना बेकार है और हमें मर जाना चाहिए।
लेकिन उसकी बीवी ने इंकार कर दिया। ये बात मिशेल को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने चाकू से उसे काट डाला। इसक बाद वो दो दिन अपनी बीवी की लाश के साथ ही पड़ा रहा। दो दिन बाद जाकर कहीं उसने पुलिस को इत्तेला दी।
इस दौरान उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन हर बार उसकी कोशिश नाकाम रही। उसने ज्यादा मिक्दार में दवा भी खा ली और कलाई की नस भी काट ली, लेकिन उसे कुछ भी नहीं हुआ।
दो दिन बाद मिशेल ने खुद ही पुलिस को बुलाया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया। अदालत ने उसे 12 साल तीन महीने की सजा सुनाई है।