रांची:टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हफ्ते के रोज़ फैमिली के साथ रांची पहुंचे। इस दौरान धोनी पहली बार अपनी बच्ची के साथ नजर आए। उनके साथ बीवी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं। धोनी ने अपनी बेटी को बेबी पाउच में होल्ड कर रखा था। धोनी ने एक कैप पहन रखी थी, जिस पर आर्मी लिखा हुआ था।
धोनी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दो तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें धोनी अपनी बच्ची जिवा को गोद में लिए नजर आए। 6 फरवरी को साक्षी ने बच्ची को जन्म दिया था। उस वक्त धोनी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। इससे पहले साक्षी ने जिवा की एक तस्वीर ट्वीट की थी , जिसमें बच्ची का सिर्फ हाथ ही नजर आ रहा था।
धोनी जुमे के रोज़ दिल्ली में क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। कई महीने बाद धोनी के रांची आने की इत्तेला पाकर एयरपोर्ट और उनके घर के आसपास सेक्युरिटी कडी कर दी गई थी।
इसके बावजूद, बडी तादाद में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर जमा हो गए।