भाजपा को वोट मांगने का हक़ नहीं : डॉ. शकील

कांग्रेस के क़ौमी जेनरल सेक्रेटरी डॉ. शकील अहमद ने कहा कि झारखंड अलग रियासत की तशकील के लिए कांग्रेस के 12 वज़ीरों की कुर्बानी को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के 12 वज़ीर बिहार में थे लेकिन उन्होंने अलग रियासत के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद झारखंड में भाजपा ने अपना काबीना बनाया। 14 में से 12 साल भाजपा का इक्तिदार राज रहा। सरप्लस बजट से झारखंड लंबे घाटे के बजट में चला गया। झारखंड की हालत किसी से छिपी नहीं है। अब अगर यह कहा जाए कि किसी को झारखंड में वोट मांगने का हक़ नहीं होना चाहिए तो वह भाजपा ही है। भाजपा को झारखंड में नकारा जाना चाहिए। डॉ.शकील बुध को कांग्रेस इमारत में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा रियासत की तरक़्क़ी कर ही नहीं सकती है। उसकी नजर सिर्फ यहां की मूअदनी जायदाद पर है। शकील ने कहा कि लोकसभा इंतिख़ाब के पहले भाजपा ने कई वादे किए, लेकिन एक भी ज़मीन पर नहं दिखा।