भारत और चीन में रहते हैं दुनिया के 75 प्रतिशत अरबपति

पहली बार एशिया में अमेरिका से ज्यादा अरबपति हो गए हैं। ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म प्राइसवाटरहाउस कूपर्स और स्विस बैंक यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में एशिया में 637 और अमेरिका में 563 बिलियनेयर थे।

दुनिया में एक साल में 142 नए बिलियनेयर्स बने। इनमे 67 भारत और चीन के हैं। भारत में 2015 में 84 थे। एक साल बाद 100 हो गए। यानी 16 बढ़े।

चीन में अमीरों की तादाद 167 से बढ़कर 218 हो गई है। यानी एक साल में 51 बढ़ गए।

एशिया में पिछले साल 117 नए बिलियनेयर बने। यानी हर तीसरे दिन में एक व्यक्ति अरबपति बनता गया। अमेरिका में सालभर में 25 का इजाफा हुआ।

यूरोप में अमीरों की संख्या 2015 के बराबर (342) ही रही। बिलियनेयर वह हुए जिनके पास कम से कम एक बिलियन डॉलर (6,500 करोड़ रु.) की संपत्ति है। हालांकि कुल संपत्ति के लिहाज से अमेरिका आगे है।