अपने हुनर का लोहा पूरी दुनिया में मनवा चुकी भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा 88 वें ऑस्कर अवार्ड्स में जाने वाली इकलोती अभिनेत्री होंगी। ख़ास बात ये है की इस बार भारत की कोई भी फिल्म ऑस्कर के अंतिम पांच फिल्मो में अपनी जगह नही बना पाई। लेकिन ऑस्कर अकादमी ने ट्विटर पर विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है जिस से वह भारत की शान बनाये रखने में कामयाब रही है। प्रियंका यह खबर सुनकर बहुत खुश है और उन्होंने इसके लिए जमकर तैयारियाँ भी शुरू कर दी है। यह समारोह 28 फरवरी को हॉलीवुड के ऐतिहासिक डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा। भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म ‘कोर्ट’ अंतिम पांच में स्थान नहीं बना पाई थी।