भारत ने 30 देशों को दी सर्जिकल कारवाई की जानकारी

नई दिल्ली। पाकिस्तान को घुटने के बल लाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान स्थित 7 आतंकी कैंपों को तहस-नहस कर दिया। बांग्लादेश के समर्थन के बाद भारत ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बारे में दुनिया के तमाम देशों को जानकारी दे दी है। भारत सरकार ने 30 देशों के राजनयिकों को कार्रवाई को लेकर पूरी जानकारी दे दी है। साथ ही भारत ने ताजा हालातों के बारे में भी दुनिया के मुल्कों को बता दिया है।

वहीं चीन ने कहा है कि वो लगातार भारत और पाकिस्तान के साथ विभिन्न स्तरों पर संवाद कर रहा है। चीन ने साथ ही उम्मीद जताई कि तनाव में कमी आएगी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा, बीजिंग उम्मीद करता है कि भारत और पाकिस्तान संवाद बढ़ाएंगे और अपने मतभेदों से सही तरीके से निपटेंगे, साथ ही क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए मिल कर काम करेंगे।