मक्का: हज के दौरान मची भगदड में 29 हिंदुस्तानियों की मौत की तस्दीक हुई है। हफ्ते के रोज़ Indian foreign ministry के तरजुमान विकास स्वरूप ने ट्वीट कर मालूमात दी।
जुमेरात के रोज़ मीना में हुए इस हादसे में 717 लोग शहीद हो गए, जबकि 800 से ज्यादा ज़ख्मी हो गए। इस दिन शैतान को पत्थर मारने की रस्म पूरी की गई। इस वजह से बडी तादाद में लोग मीना में जमा थे। इससे पहले, 12 सितंबर, 2015 को जब मक्का मस्जिद में एक क्रेन हादसा हुआ था तो उसमें 9 हिंदुस्तानी ज़ख्मी हुए थे।